फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्टोन कटिंग मशीन के नाम पर हजम किए 17 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के पास के निवासी ग्रेनाइट्स पत्थर व्यापारी अरविंद सिंह ने न्यायालय में वाद दायर कर बताया कि उसे स्टोन कटिंग मशीन की आवश्यकता थी।
विज्ञापन

उसने दिल्ली के रहने वाले विनोद सचदेवा को मशीन भेजने के लिए 17 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजे थे। काफी समय गुजर जाने के बाद जब मशीन नहीं मिली तो अरविंद ने कई बार विनोद से संपर्क किया। इस पर उसे मशीन जल्द ही भिजवाए जाने का आश्वासन मिलता रहा। कई महीने गुजर जाने के बाद जब मशीन नहीं मिली तो उसने न्यायालय की शरण ली। सीजेएम न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी विनोद और उसके फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें