बांदा। कालिंजर पुलिस ने मध्य प्रदेश के सीधी जनपद से ट्रक में 17 भैंस व 30 पड़वा लादकर जा रहे चार लोगों को सढ़ा रोड बसराही तिराहे से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
कालिंजर थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक में सवार मध्य प्रदेश के सीधी जनपद के मेढ़ोली गांव निवासी रहीस अंसारी, सजवानी गांव निवासी ताजुद्दीन खां, छवारी गांव निवासी सालिद रजा व लालजी सिंह को पकड़ा है। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार