फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तिधामों के कामों की होगी जांच, गड़बड़ी पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। हरदौली, खाईंपार व राजघाट स्थित मुक्ति धामों के विकास के लिए कराए गए कार्यों की जांच होगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। यह बात जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में मुक्ति धाम समिति की बैठक में कही।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम ने मुक्तिधाम के कार्यों की समीक्षा की। समिति सचिव/प्रबंधक संतोष कुमार गुप्त ने एजेंडे के 13 बिंदु पेश किए। डीएम ने कहा कि मुक्तिधाम स्थलों की बिजली व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराई जाए। टूटी बाउंड्री व पार्क निर्माण तथा पौधरोपण का कार्य तत्काल कराएं।

नगर पालिका ईओ को मुक्ति धामों में सोलर लाइट लगाने व प्रतीक्षालय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जल संस्थान अधिशासी अभियंता को मुक्ति धामों में पखवारे भर के अंदर पाइप लाइन डालने को कहा। लावारिस शवों के छह माह से खराब पड़े फ्रिज को दुरुस्त कराने या नया लगाने को कहा।
विज्ञापन


निर्देश दिया कि शवों को संरक्षित करने के लिए केमिकल का लेप जरूर लगवाएं। ताकि वह 72 घंटे सुरक्षित रह सके। नियमित सफाई और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश भी दिए। तटबंध निर्माण के लिए सिंचाई विभाग एक्सईएन को निर्देश दिया कि उनके माध्यम से शासन को पत्र भेजें।

इस दौरान एडीएम गंगाराम गुप्ता, कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, एलबीसी रजमोहन निषाद, सफाई निरीक्षक हरिशंकर निरंजन और समिति के संतोष ढंढारिया, मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, शिवपूजन गुप्त, लल्लन त्रिपाठी, विनीत राजे, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-समीक्षा बैठक में डीएम ने दी चेतावनी
-अधूरे पड़े काम पूरा कराने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें