फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरलोड पर भी 20 से 50 हजार तक की उगाही

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की अवैध वसूली और उत्पीड़न से तंग आकर ट्रक आपरेटर्स ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक और प्रशासन से गुहार लगाई। सामूहिक हस्ताक्षरों से दिए ज्ञापन में कहा कि कई स्थानों पर पुलिस कर्मी खौफ दिखाकर 20 से 50 हजार रुपये अवैध वसूली कर रहे हैं। न देने पर ट्रकों को कबाड़ बना देने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन



ट्रक आपरेटर्स ने कहा है कि गिट्टी-मोरम के भरे ट्रक अंडर लोड होने पर भी थाना तिंदवारी और पुलिस चौकी कुरसेजा, बेंदाघाट तथा थाना मटौंध व पुलिस चौकी भूरागढ़ और बांदा शहर कोतवाली पुलिस बेवजह अनाधिकृत रूप से ट्रक रुकवाकर ओवरलोडिंग का भय दिखाकर 20 हजार से 50 हजार रुपये वसूलने के बाद ही ट्रक छोड़ते हैं।

यह थाने और चौकी मासिक अवैध धन जमा करने का भी दबाव डालते हैं। यह मांग पूरी न करने पर ट्रकों का चालान कर उन्हें कबाड़ बना देने की धमकी देते हैं।

ट्रक आपरेटर्स ने कहा कि नियमों के अनुसार चलने पर भी वह कारोबार नहीं कर पा रहे। उन्हें अपूर्णनीय क्षति हो रही है। वाहन खरीदने का उद्देश्य ही विफल हो रहा है।
विज्ञापन


ट्रक आपरेटर्स ने मांग की कि अधिकारी इस अवैध वसूली की धरपकड़ के लिए औचक निरीक्षण कर दोषियों पर कार्रवाई करें। अपर एसपी एलबीके पाल और सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने ज्ञापन लेकर ट्रक आपरेटर्स को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ज्ञापन देने वालों में शिवकरन सिंह, अजय कुमार सिंह, शिवनंदन सिंह, पंजाब सिंह, कल्लू सिंह, वासुदेव सिंह, सुखेंद्र सिंह, इंद्रवीर सिंह, मंगल सिंह, मधुराम सिंह, जंगबहादुर सिंह, नीरज सिंह, प्रमोद कुमार, रामसनेही सिंह, रामवीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें