फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यदाई संस्थाओं के कार्यों की जांच करेगी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम हीरा लाल ने निर्देश दिया है कि हरेक कार्यदाई संस्था द्वारा कराए गए विकास कार्यों की समिति गठित कर जांच कराई जाए। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।
विज्ञापन



इसमें डीएम ने कहा कि विकास और निर्माण कार्यों के मानक और गुणवत्ता में कोई रियायत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों का भुगतान समय से किया जाए।


नाई और कमासिन गांवों में नवनिर्मित अस्पताल का एप्रोच रोड न बनाए जाने पर डीएम ने असंतोष जताया। सीएमओ को निर्देश दिए कि इस बारे में शासन को पत्र भेजें। डीएम ने 31 मार्च तक व्यय की गई धनराशि का ब्योरा पेश करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामूहिक विवाह की योजना की सुस्त रफ्तार पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।

जल संस्थान और जल निगम के पिछले वित्तीय वर्ष के कार्यों के अधूरे होने पर कड़ी आपत्ति जताई। साथ ही साड़ी और बल्लान ग्राम पेयजल योजनाओं को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने निर्देश दिए कि रिबोर कराए गए हैंडपंपों की सूची बीडीओ के माध्यम से उन्हें पेश की जाए। क्रय केंद्रों में किसानों से गेहूं खरीदने, असुविधाएं या अव्यवस्थाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वर्ष 2011-12 के कई निर्माण कार्य अब तक अधूरा होने पर पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता पर कड़ी नाराजगी जताई। पावर कार्पोरेशन के अभियंताओं को निर्देश दिए कि ट्रांसफार्मर बदलने से लेकर फाल्ट के जो भी कार्य हों तत्काल दुरुस्त किए जाएं। बिजली आपूर्ति रोस्टर के मुताबिक हो। गर्मी में पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होना चाहिए।


बैठक में सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, परियोजना निदेशक आरपी मिश्रा, सीएमओ डा. संतोष कुमार, डीएफओ एमपी गौतम, कृषि उप निदेशक एके सिंह, कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार, एसडीएम सदर संदीप कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव सिंह बघेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें