फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा जहां के तहां, भाजपा 26 फीसदी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 17वीं लोकसभा के चुनाव की गणित में भाजपा सबसे ज्यादा फायदे में रही। उसके वोट ग्राफ में लगभग 26 फीसदी का इजाफा हुआ। दूसरी तरफ सपा-बसपा अपने वोट में कोई इजाफा नहीं कर सकी। भाजपा ने इस बार पिछले 2014 के चुनाव के मुकाबले 1,35,860 वोटों का अकेले दम इजाफा किया है।
विज्ञापन


दूसरी तरह सपा-बसपा अपने वोट नहीं बढ़ा सके। इन दोनों दलों को उतने ही वोट मिले हैं जितने पिछली बार इन्हें अलग-अलग चुनाव लडने पर मिले थे। हालांकि भाजपा की जीत का अंतर पिछले चुनाव से घटकर आधा हो गया है। 2014 के चुनाव में भाजपा के भैरौं प्रसाद मिश्रा 1,15,788 वोटों के अंतर से जीते थे।

वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा (भैरो प्रसाद मिश्रा) को 3,42,066 वोट मिले थे। बसपा को 2,26,278 और सपा को 1,89,730 (कुल 4,16,008) वोट मिले थे। अबकी सपा-बसपा मिलकर लड़े हैं।
विज्ञापन


उनके वोटों में मात्र 2980 वोटों का इजाफा हुआ है। गठबंधन के श्यामाचरण को कुल 4,18,988 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा ने अपने वोटों को 3,42,066 से बढ़ाकर 4,77,926 के ग्राफ पर पहुंचा दिया। भाजपा ने अपने वोटों में 1,35,860 का सीधा इजाफा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें