फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी अनुदान पर खोदे जाएंगे तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
50 फीसदी अनुदान पर खेत में खोदे जाएंगे तालाब
विज्ञापन

बांदा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत चालू वर्ष 2019-20 में जल संचयन के लिए जनपद में 865 खेत तालाब खोदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें 165 तालाब 22 मीटर लंबे, 20 मीटर चौड़े और 10 मीटर गहरे होंगे। इनकी लागत एक लाख 5 हजार रुपये है।

जिलाधिकारी हीरा लाल ने बताया कि 700 तालाब 35 मीटर लंबे, 30 मीटर चौड़े और 3 मीटर गहरे खोदे जाएंगे। इनकी लागत 2 लाख 28 हजार 400 रुपये होगी। सभी तालाबों में 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। शेष 50 फीसदी किसान को खुद लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि तालाबों की खुदाई मशीन से होगी और इनमें पक्का इनलेट बनेगा। यह भी बताया कि खेत तालाब खुदवाने वाले किसानों को 80 से 90 फीसदी अनुदान पर स्प्रिंकलर सेट दिए जाएंगे। अनुदान की राशि तीन किस्तों में डीबीटी सिस्टम से किसानों के खाते में भेजी जाएगी। इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर कृषि विभाग भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय में आवेदन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें