फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवती फांसी पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के माधव पुरवा (चंदौर) में रजुलिया (24) पत्नी विजय पाल ने शुक्रवार की रात ससुराल में कमरे में साड़ी से फांसी लगा ली।


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति ने आत्महत्या की वजह से अनभिज्ञता जताई। कहा कि घटना के समय घर के अन्य लोग सो रहे थे। दूसरी तरफ मृतका के पिता रामराज (जमुनिहा पुरवा) ने बताया कि रजुलिया की शादी छह साल पूर्व की थी।


आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। मृतका अपने पीछे ढाई साल की बेटा छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बदौसा थानाध्यक्ष आलोक सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर, जेठानी, जेठ व देवर के विरुद्ध धारा 304 (बी) व दहेज उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें