फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी महोत्सव समिति का पुनर्गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रामनवमी महोत्सव समिति का पुनर्गठन किया गया है। बुधवार को रामजानकी मंदिर गंगादास बाबा देवालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से समिति का संयोजक चंद्रमोहन श्रीवास्तव को चुना गया।
विज्ञापन


सौरभ शिवहरे सह संयोजक और विष्णु प्रताप सिंह अध्यक्ष चुने गए। विजय विक्रम सिंह, शिवविलास शर्मा, रामनरेश मिश्रा, बसंत गुप्ता, सतीश मिश्रा उपाध्यक्ष होंगे। सुधीर अग्रहरि महासचिव चुने गए। सचिव पद पर चंद्रबहादुर धुरिया, जयकिशन सेठी, शुभम कश्यप, शीलू सिंह पटेल और संचालक मनोज उपाध्याय तथा कोषाध्यक्ष डॉ. महेंद्र मिश्रा और कोषाध्यक्ष नरेंद्र अवस्थी, शृंगारी शिवशंकर गुप्ता, मार्गदर्शक मंडल में विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, चेयरमैन विजय पाल सिंह, जमुना प्रसाद गुप्ता, जयपाल आर्य, वेदमित्र गुप्ता और संरक्षक महंत मदनदास महाराज चित्रकूट को चुना गया।

काउंटर व्यवस्था में विष्णु प्रताप सिंह, अरविंद कसौंधन, पेयजल व्यवस्था में सुनील तिवारी, शीलू सिंह पटेल, राजा सिंह, झांकी वाहन में शिवविलास शर्मा, श्रवण कुमार को दायित्व सौंपे गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व की तरह इस वर्ष भी झांकियों सहित श्रृंगारियों का सम्मान समारोह 31 मार्च को शाम 4 बजे मैरिज हाल में होगा। समिति उपाध्यक्ष शिवविलास शर्मा ने बताया कि रामजानकी मंदिर से शोभा यात्रा शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें