बांदा। लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतने के संकल्प में जुटी भाजपा फरवरी में पूरे माह आयोजन करेगी। हर भाजपा कार्यकर्ता के घर झंडे और स्टीकर लगेंगे। शुरुआत 10 फरवरी से हो रही है।
जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने कहा कि 10 फरवरी को प्रबुद्ध जनसम्मेलन होगा। 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में पार्टी के प्रति समर्पण भाव और नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। 12 से 22 फरवरी तक मेरा परिवार-भाजपा का परिवार कार्यक्रम होंगे।
इसमें सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर शामिल होंगे। इसी तरह मेरा घर-भाजपा का घर कार्यक्रम में पार्टीजन अपने घरों पर स्टीकर और बैनर लगाएंगे। मोबाइल से निर्धारित नंबर पर मिस्ड कॉल करेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर टोलियां बनाकर जिले के सभी 1454 बूथों में ये कार्यक्रम होंगे।
2 मार्च को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली निकाली जाएगी। बैठक का संचालन संयोजक देवमूरत द्विवेदी ने किया। अखिलेश दीक्षित, एसएस भारती, विजय बहादुर सिंह परिहार, दिनेश गुप्ता, महामंत्री राकेश मिश्र ने भी संबोधित किया। मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, राहुल द्विवेदी, राममिलन तिवारी, राकेश गौतम मेजर, शशिकांत तिवारी, रामभूषण सिंह, सुधीर सिंह, आकाश त्रिपाठी, स्वदेश गौरव भी मौजूद रहे।