फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बांदा में बनेंगे चित्रकूधाम मंडल के पासपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के बाशिंदों को पासपोर्ट के लिए लखनऊ और कानपुर नहीं जाने पड़ेंगे। यह सुविधा अब उन्हें मंडल मुख्यालय बांदा के प्रधान डाकघर में उपलब्ध होगी। इसकी तैयारियां जारी हैं। 2 फरवरी (शनिवार) को इसका उद्घाटन होगा। बुंदेलखंड में यह दूसरा पासपोर्ट सेवा केंद्र होगा। इसके पूर्व झांसी में सेवा केंद्र चालू हो चुका है।
विज्ञापन


पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया का केंद्र सरकार लगातार सरलीकरण कर रही है। इसका क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ में है। आवेदकों की सुविधा और क्षेत्रीय कार्यालय में काम का बोझ कम करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश के कई जिलों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोल दिए हैं। आवेदन के बाद जरूरी औपचारिकताएं इन्हीं केंद्रों में पूरी की जाती हैं। अब इन केंद्रों का विस्तार मंडल स्तर पर किया जा रहा है।

बुंदेलखंड के पासपोर्ट आवेदकों को कानपुर सेवा केंद्र में जाना पड़ता था। झांसी में यह सेवा केंद्र चालू हो चुका है। अब चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय बांदा में सेवा केंद्र खोला जा रहा है। औपचारिक उद्घाटन 2 फरवरी को प्रधान डाकघर में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र करेंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी लखनऊ से आए पासपोर्ट अधिकारी पियूष वर्मा ने दी। वे बुधवार को इनोवेशन स्टार्टअप समिट में शामिल होने आए थे। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि सरकार का यह भी प्रयास है कि पासपोर्ट का इस्तेमाल सिर्फ विदेशों में घूमने के लिए न हो, बल्कि इसका उपयोग रोजगार और शिक्षा आदि से भी जोड़ना है।


फिंगर प्रिंट की बायोमीट्रिक जांच होगी
पासपोर्ट सेवा केंद्र में आवेदक को निर्धारित तिथि और समय पर बुलाकर उसके अभिलेखों की जांच, फिंगर प्रिंट (उंगलियों के निशान) की बायोमीट्रिक जांच आदि की जाती है। इसी के बाद क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ से पासपोर्ट जारी होता है।

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा के आवेदकों को यह प्रक्रिया/औपचारिकता पूरी कराने के लिए अब तक कानपुर जाना होता था। पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि बुंदेलखंड के सातों जिलों में लगभग 12 हजार पासपोर्ट जारी किए जा चुके हैं। इनके अलावा लगभग 700 आवेदन लंबित हैं। इनकी प्रक्रिया चल रही है। इनमें अधिकांश ऐसे हैं जो निर्धारित तिथि पर सेवा केंद्र नहीं पहुंच सके। अब उन्हें नई तिथि दी जाएगी।

पासपोर्ट के लिए औपचारिकताएं
आनलाइन आवेदन के बाद साधारण पासपोर्ट के लिए 1500 रुपये शुल्क है। औपचारिकता पूरी होने के बाद लगभग एक माह में जारी होता है। तत्काल सेवा के तहत पासपोर्ट आवेदन पर 3500 रुपये शुल्क लगेगा। इस श्रेणी का पासपोर्ट तीन कार्य दिवसों में जारी होता है। आवेदन के साथ जन्मतिथि और पते के अभिलेख जरूरी हैं। सरकारी सेवारत कर्मियों को अपने विभाग से एनओसी लेना अनिवार्य है। आवेदक की जांच/सत्यापन पुलिस और एलआईयू करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें