फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 144 करोड़ की जलनिकासी परियोजना स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से नगर विकास विभाग की 8754 करोड़ की 2042 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें जिले की नगर पंचायत बबेरू की 144 करोड़ की जलनिकासी परियोजना भी शामिल है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में इसका लाइव प्रसाारण देखा गया। प्रसारण के अंत में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तीन लाभार्थी संतो कुशवाहा, अनीता व मुन्नी देवी को आवासों की प्रतीकात्मक चाबी वितरित की। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि जनपद में अब तक पीएम शहरी आवास योजना के तहत 12,550 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है, जिन्हें तीन किस्तों में 2.50 लाख रुपये दिए गए हैं।
कार्यक्रम में मंडलायुक्त आरपी सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा पात्रों को लाभान्वित कराया जाए। अपात्रों को इसका लाभ नहीं मिलना चाहिए। लेखपालों के अतिरिक्त योजना के अधिकारी भी मौके पर निरीक्षण करें। इसके बाद ही लाभार्थी को आवास का पैसा जारी किया जाए। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, बड़ोखर खुर्द के ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिंह, रजत सेठ, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें