फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अफसरों को निरीक्षण में 21 शिक्षक मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स और बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण में 21 शिक्षक अनुपस्थित मिले। इनमें चार प्रधानाध्यापक भी शामिल हैं। बीएसए ने उनका एक दिन का वेतन रोक दिया है। साथ ही प्रेरणा निरीक्षण एप में अनुपस्थित शिक्षकों को ब्योरा अपलोड किया गया है। उधर, बीएसए ने उमरहनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सफाई न मिलने पर स्कूल स्टाफ को फटकार लगाई है।
विज्ञापन

महानिदेशक (स्कूल शिक्षा) के निर्देश पर गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों और ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स सदस्यों ने स्कूलों का निरीक्षण किया। प्रेरणा तकनीकी फ्रेमवर्क के तहत प्रेरणा निरीक्षण एप पर अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशकों व कर्मियों का ब्योरा अपलोड किया। उनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया। अनुपस्थित मिलने वालों में बबेरू ब्लाक क्षेत्र में विजय बहादुर यादव, अनिल कुमार खरे, राजेश यादव व अनुराधा देवी, बड़ोखर खुर्द में अश्वनी कुमार, बिसंडा क्षेत्र में प्रेम कुमार पटेल, प्रेमचंद्र, दीनदयाल, पुष्पराज सिंह व राजरानी कुशवाहा, महुआ क्षेत्र में शबी जहरा, विद्या चौधरी, आशा बाई, विपिन कुमार अग्रवाल, सुयोधन, ब्रजेश कुमार सिंह, सुदीप्ति व राम नवल सिंह और नरैनी ब्लाक क्षेत्र में कुलदीप सिंह व चंद्रपाल गुप्ता तथा तिंदवारी ब्लाक क्षेत्र में कृष्णा श्रीवास्तव शामिल हैं।

उधर, बीएसए प्रिंसी मौर्या ने प्राथमिक विद्यालय बेर्रांव व उमरहनी का निरीक्षण किया। संचारी रोग नियंत्रण के लिए स्कूल स्टाफ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। दोनों स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें और परीक्षाफल बांटे। प्राथमिक विद्यालय, उमरहनी (अंग्रेजी माध्यम) में सफाई व्यवस्था सही न होने पर नाराजगी जताई। तीन दिन में सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें