फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार के अंतिम दिन किन्नरों ने जगाई अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
बधाई गाकर पैसा मांगते किन्नर तो खूब देखे होंगे। लेकिन इन दिनों चुनाव के मौसम में किन्नर अपने नाच-गाने के हुनर से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। 90 प्लस मतदान को बढ़ावा देने के लिए किन्नरों के जत्थे निकल पड़े हैं।
विज्ञापन




तिंदवारी विधान क्षेत्र में शनिवार को प्रचार का अंतिम दिन था। इसी दिन यहां कस्बे में किन्नरों की टीम धूम मचाए रही।


एक दर्जन किन्नर ढोलक और हारमोनियम की धुन पर नाचते गाते निकल पड़े। जगह-जगह अपने हुनर का प्रदर्शन कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया और उनसे मतदान का संकल्प दिलाया।

पूर्व सीडीओ हीरालाल, बीडीओ पीयूष श्रीवास्तव, ईओ वेद प्रकाश सिंह, सचिव अर्जुन सिंह, पूर्व प्रधान बेंदा विवेक कुमार सिंह ने 90 प्लस मतदान की अलख जगाई।
विज्ञापन


मनोज कुमार गुप्ता, दीपू सोनी आदि ने सभी को जलपान कराया। मतदान की अपील करता जुलूस जीजीआईसी, पेट्रोल पंप, प्रेम नगर, मुख्य बाजार, नगर पंचायत, पपरेंदा रोड, सिकंदरपुर, ब्लाक थाने होते हुए सब्जीमंडी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें