फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिजली गिरने से टेंट हाउस के मजदूर की मौत हो गई। दो अन्य झुलस गए। इनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घटना गुरुवार को दोपहर बाद की है। बादल और आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट के बीच दुबरिया गांव निवासी आदित्य कुमार वर्मा (21) पुत्र जीवनलाल भुसासी गांव से टेंट का सामान खोलकर टेंपो से वापस लौटा। फतेहगंज चौराहे पर टेंपो से उतरकर वह पैदल जा रहा था तभी बिसाहिल नदी के पास तेज गड़गड़ाहट के साथ उस पर आकाशीय गाज आ गिरी। उसका जिस्म बुरी तरह झुलस गया। वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं पर मौजूद कमलेश (40) पुत्र देवीदीन और मंगल (20) निवासी पहाड़िया (चित्रकूट) झुलस गए। दोनों को अतर्रा सीएचसी पहुंचाया गया। शव को पुलिस ने पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, कमलेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक आदित्य अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें