फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिताओं में स्टेडियम का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में स्टेडियम ने गोयरा को 15-9 से और तिंदवारा को 19-14 से पराजित किया। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। क्रास कंट्री दौड़ में आर्यकन्या इंटर कॉलेज की ज्योति यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक-बालिका वर्ग और वरिष्ठ खिलाड़ियों की कबड्डी प्रतियोगिताएं हुईं। सीनियर वर्ग (बालक) में 15 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में स्टेडियम ने गोयरा को 15-9 से हराया।
विज्ञापन


जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में 11 टीमों ने प्रतिभा दिखाई। फाइनल में स्टेडियम ने तिंदवारा को 19-14 से हराया। जूनियर वर्ग बालिका में हथौरा, अतर्रा, तिंदवारा, छनेहरा, नगनेधी, निजामत पुरवा, आदर्श शिक्षा निकेतन की टीमों के बीच मुकाबले हुए। फाइनल में स्टेडियम रेड ने स्टेडियम ग्रीन को 22-19 से हराया। अनुग्रह सिंह व झब्बूराम ने विजयी टीमों को पुरस्कार सौंपे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा, पप्पू, लल्लू, राजनारायण, रवि, शाहिद वली, वीरेंद्र सिंह, रमेश, रियाज, सूरजबली आदि रहे। प्रशिक्षक कमल किशोर यादव ने आभार जताया। उधर, क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सलामुद्दीन प्रथम, वीरेंद्र सिंह द्वितीय व अनिल कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में ज्योति यादव प्रथम, पूनम द्वितीय तथा रामदुलारी को तीसरा स्थान मिला। एसडीएम सदर प्रह्लाद सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें