फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं कांटा खराब तो कहीं रजिस्टर मिले अधूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला कृषि अधिकारी ने राजकीय बीज भंडारों और पंजीकृत बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। महुआ में कांटा में गड़बड़ी मिलने पर प्रभारी को फटकार लगाई। स्टाक व वितरण रजिस्टर दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने राजकीय बीज भंडार बड़ोखर खुर्द में बीज वितरण व उपलब्धता की जानकारी ली। यहां केंद्र प्रभारी मुन्नीलाल वर्मा से रेट बोर्ड लगाने तथा स्टाक व वितरण रजिस्टर दुरुस्त रखने को कहा। महुआ बीज भंडार का निरीक्षण किया। यहां कांटा खराब मिला।

केंद्र प्रभारी रामानंद साहू ने बताया कि यह काफी दिनों से खराब है। इस पर उन्होंने फटकार लगाई और तत्काल दुरुस्त कराने को कहा। अतर्रा बीज भंडार में किसानों ने केंद्र प्रभारी लेखराज निरंजन व अन्य कर्मचारियों द्वारा परेशान करने की शिकायत की।
विज्ञापन


इस पर जिला कृषि अधिकारी ने नाराजगी जताई और आदतों में सुधार लाने को कहा। अतर्रा कृषि फार्म में धान की नर्सरी का जायजा लिया। यहां साढ़े आठ हेक्टेयर में तैयार मूंग की फसल में क्राप कटिंग कराई। 4-5 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज का औसत निकला।
विज्ञापन


-कृषि अधिकारी ने किया बीज केंद्रों का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें