फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कोटेदारों को भेजा 1400 क्विंटल सड़ा-घुना गेहूं, वापस कराया

Wed, 28 Oct 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-18-कोटेदार के यहां पहुंचा खराब गेहूं। स्रोत: काेटेदार
विज्ञापन
बांदा। राशन वितरण के लिए कोटेदारों के यहां भेजे जाने वाले गेहूं की गुणवत्ता की अनदेखी सवाल खड़े करने वाली है। ताजा मामला बबेरू, अतर्रा और महुआ ब्लॉक में आया है।
विज्ञापन

यहां सात ट्रकों से करीब 1400 क्विंटल सड़ा-घुना गेहूं पहुंचा दिया गया। शिकायत मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने जांच कराई और पूरा गेहूं वापस करा दिया गया।
रविवार को खैराडा स्थित एफसीआई गोदाम से तीनों ब्लॉकों के कोटेदारों के यहां गेहूं भेजा गया था। महुआ ब्लॉक के अर्जुनाह गांव में कोटेदार के यहां पहुंचे गेहूं के बोरे खराब मिले। उन्हें खोलकर देखा गया तो गेहूं घुना हुआ था। कोटेदार ने इसकी शिकायत पूर्ति विभाग से की।
विज्ञापन

दूसरे ब्लॉकों से भी ऐसी शिकायतें मिलीं। जिला पूर्ति अधिकारी कयामुद्दीन अंसारी ने जांच कराई तो सात ट्रकों से करीब 1400 क्विंटल गेहूं भेजे जाने की जानकारी सामने आई। जांच में पता चला कि गोदाम के बाहर लंबे समय तक रखे रहने के कारण गेहूं खराब हो गया था।
इसके बावजूद इसे राशन वितरण के लिए भेज दिया गया। अब कोटेदारों को दोबारा गेहूं उपलब्ध कराया जाएगा। कई लोगों ने इस दौरान कोटेदारों के यहां पहुंचे खराब गेहूं के वीडियो भी बना लिए। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
-
बिसंडा मंडी में सड़ गया था गेहूं
गेहूं खरीद के दौरान लापरवाही से बिसंडा मंडी स्थित केंद्र पर सौ टन से अधिक गेहूं भीगकर खराब हो गया था। मामला सामने आने पर बोरों से गेहूं निकालकर फैलाया गया था। यह गेहूं कहां गया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई। सूत्रों के अनुसार, इसे एफसीआई गोदामों में भेज दिया गया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
-
वर्जन
शिकायत मिलने पर सात ट्रकों से भेजा गया गेहूं वापस करा दिया गया है। नया गेहूं जल्द पहुंचने की उम्मीद है। अगले महीने की 10 तारीख से राशन वितरण शुरू होगा।
विज्ञापन

-कयामुद्दीन अंसारी, जिला पूर्ति अधिकारी बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें