बांदा। नौ जून को होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कलक्ट्रेट में शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए केंद्रों व्यवस्थापकों को निर्देश दिए। कहा कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।
केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर, क्लासरूम, परीक्षार्थियों को परीक्षा हेतु आवश्यक रोशनी की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था पुख्ता की जाए। परीक्षा दो पालियों में प्रातः नौ से 12 बजे एवं दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें लगभग 1400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीएम ने परीक्षा को सकुशल कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को कक्ष निरीक्षकों की समय से तैनाती करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सीट प्लान सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा जिले के तीन केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बैठक में एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, नोडल अधिकारी राजकीय महिला पीजी कॉलेज दीपाली गुप्ता सहित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से धर्मराज आदि मौजूद रहे।