फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कोविशील्ड वैक्सीन की मिली 14 हजार डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वैक्सीन की कमी के चलते कई दिनों से ठप वैक्सीनेशन फिर शुरू होगा। कोविशील्ड की 14,000 डोज उपलब्ध हो गई हैं। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। वैक्सीनेशन में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। शनिवार से निर्धारित केंद्रों में टीकाकरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि चीन सहित कई देशों में ओमिक्रॉन के वेरिएंट से संक्रमण फैल रहा है। देश के विभिन्न राज्यों में भी कोविड के केस मिल रहे हैं। फिलहाल जनपद में कोई संक्रमित नहीं है, लेकिन अभी खतरा भी नहीं टला। उन्होंने बताया कि कोविड गाइड लाइन का पालन करें।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल ने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए जिनकी तिथि नियत है वे केंद्र पर जाकर डोज लगवा लें। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल के नए भवन, अर्बन पीएचसी आजाद नगर व छाबी तालाब में भी वैक्सीन लगेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अब तक हुए टीकाकरण के आंकड़े जारी किए हैं। इसमें 18 से अधिक आयु वर्ग की पहली डोज 104 व दूसरी डोज 105 प्रतिशत को लगी। 15-17 आयु वर्ग को पहली डोज 109 प्रतिशत व दूसरी डोज 103 प्रतिशत को लगाई जा चुकी है। 12-14 आयु वर्ग के किशोरों में पहली डोज 109 व दूसरी डोज 102 प्रतिशत को लग चुकी है। सतर्कता डोज 32 फीसदी ने लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें