फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अश्लील वीडियो बनाकर शिक्षक से वसूले 14 लाख

Wed, 03 Jun 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। प्राइवेट शिक्षक की अश्लील वॉट्सऐप कॉल के माध्यम से वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। उससे अलग-अलग खातों में ऑनलाइन माध्यम से 14 लाख रुपये वसूल कर लिए गए। बाद में और धन की मांग पर शिक्षक ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




कस्बे के भवानी गंज मोहल्ला निवासी 48 वर्षीय प्राइवेट शिक्षक बीते नौ मई की रात घर में अकेले थे। इसी दौरान उन्हें देर रात वॉट्सऐप के जरिए फोन कॉल आया। पीड़ित ने बताया कि रात्रि करीब 12 बजे अज्ञात नंबर से आए कॉल में एक लड़की ने अश्लील हरकतें हुए उन्हें उकसाया। इसी दौरान उसने कुछ वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। बाद में उन्होंने अश्लील रिकॉर्डिंग की वीडियो भेज ब्लैकमेल करना शुरू किया। इसके साथ ही सोशल मीडिया व रिश्तेदारों, परिचितों में वायरल करने की धमकी दी गई।



पीड़ित ने दबाव में आकर आरोपियों को विभिन्न बैंक खातों व ऑनलाइन माध्यम से 14 लाख रुपये भेज दिए। इसके बावजूद भी आरोपियों ने पीड़ित के साथ ब्लैकमेलिंग करना बंद नहीं किया। इससे परेशान हो उसने साइबर क्राइम पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए रुपये दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बरतें सावधानी



- अनजान नंबर से आने वाली कॉल और मैसेज का जवाब न दें।



- अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें।



- लुभावने ऑफर के चक्कर में न आएं।



- साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें