बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष हाईस्कूल व इंटर के 45 हजार 289 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष हाईस्कूल में परीक्षार्थी घटे हैं, जबकि इंटर में परीक्षार्थियों में इजाफा हुआ है। हाईस्कूल के 23,399 और इंटरमीडिएट में 21,890 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
परीक्षाएं 24 फरवरी से होनी हैं। केंद्रों के निर्धारण का कार्य हो रहा है। सभी 67 केंद्रों से 41 आपत्तियां आई हैं। 23 नवंबर तक निस्तारण कराया जाएगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए जिले में 45,289 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले यह संख्या कम है। पिछले वर्ष हाईस्कूल के 24,738 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि इस वर्ष 23,399 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, यानी 1339 परीक्षार्थी घटे हैं। इंटर में पिछले वर्ष 19,693 परीक्षार्थी थे, इस बार 21,890 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
इंटर में इस वर्ष 2197 परीक्षार्थी बढ़े हैं। हाईस्कूल में इस वर्ष 12796 छात्र व 10603 छात्राएं पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट में 11,855 बालक और 10,035 बालिकाएं परीक्षा देंगी।