फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बढ़ने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। किशोरी बालिका योजना की शुरुआत के साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय वृद्धि की सौगात भी मिल गई। योजना का उद्घाटन करते हुए लाइव प्रसारण में मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500 रुपये और सहायिकाओं को 750 रुपये की बढ़ोत्तरी की घोषणा की। इनके अलावा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी 1200 रुपये की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन


गुरुवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 से 14 वर्ष तक की स्कूल न जाने वाली किशोरियों को दो किलो चना, एक किलो अरहर व देशी घी दिया जाएगा। कन्या सुमंगला योजना में पहली से छठवीं कक्षा तक 18 वर्ष की कन्याओं को एक निश्चित धनराशि उनके खातों में भेजी जाएगी।

आठ मार्च से प्रदेश में सुपोषण पखवारा चलाया जाएगा। सीएम का यह सीधा प्रसारण देखने के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय (शहर) में जिलाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य सेविकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाएं उपस्थित रहीं। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की अध्यक्ष नीलम वर्मा ने आंगनबाडी कार्यकत्रियों के मानदेय वृद्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें