फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 महिलाओं समेत 43 और बंदी गए चित्रकूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मंडल कारागार से बुधवार को 43 बंदियों का चौथा जत्था चित्रकूट जेल रवाना किया गया। इसमें 25 महिला बंदी भी शामिल हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 252 बंदियों को चित्रकूट शिफ्ट किया जा चुका है।
विज्ञापन


चित्रकूट के रहने वाले बंदियों को अब चित्रकूट जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। अब तक चार जत्थे भेजे जा चुके हैं। बुधवार की सुबह 43 बंदियों का जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच चित्रकूट जेल भेजा गया। इनमें 25 महिलाएं भी हैं। इन सब पर दहेज हत्या, दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अपहरण में सहयोग आदि केस चल रहे हैं।

सुरक्षा के लिहाज से पीएसी व पुलिस के पांच ट्रक व आधा दर्जन एसआई और दो दर्जन से अधिक बांदा व चित्रकूट के कांस्टेबिल भेजे गए हैं। जेलर आरके सिंह ने बताया कि करीब 400 बंदी और भेजे जाने है। जल्द उन्हे भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन


मंडल कारागार से करीब ढाई सौ बंदियों के चित्रकूट जेल में शिफ्ट होने के बाद यहां जेल में मुलाकातियों की संख्या घटकर आधी हो गई है। बुधवार को महज 105 लोग ही मिलाई करने आए। जबकि इसके पहले प्रतिदिन 200 लोग मुलाकात करते थे। डिप्टी जेलर का कहना है कि सबसे अधिक मुलाकाती चित्रकूट के बंदियों के होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें