फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लू और गमी से बांदा में 13 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 24 घंटे में लू की चपेट में आकर ट्रक चालक समेत 13 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन




पैलानी थाना क्षेत्र के सांड़ी गांव निवासी किसान सहदेव (55) बकरियां चराने गए थे। लू की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव के मजरा बलकू डेरा निवासी रामकरन (40) की रविवार को खेत में तबीयत खराब हो गई।
मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मौत हो गई। मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ निवासी राममनोहर (65) को सोमवार को लू से अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। चिल्ला थाना क्षेत्र के चकला गांव निवासी शिवपूजन (49) की भी लू से जिला अस्पताल में मौत हो गई। कटरा मोहल्ला निवासी सोहनलाल (42) सोमवार की दोपहर डिग्गी चौराहे की तरफ से घर जा रहे थे। मैरिज हाल के पास गश खाकर सड़क पर गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

बबेरू क्षेत्र के हरदौली गांव के मजरा वंशी पुरवा निवासी टहलू (78) सोमवार को फुफुंदी गांव में ब्याही बेटी चंदा से मिलने गए थे। बेटी की ससुराल पहुंचते ही हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी चंद्रभान (50) प्राइवेट बस का परिचालक था। सोमवार की दोपहर बबेरू पतवन जाने के लिए निकला। बरौली के पास कटइया मोड़ पर वह गश खाकर गिर गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव निवासी सुरेश तिवारी (32) रविवार को बांदा आया था। क्योटरा चौराहे पर गश खाकर सड़क पर गिर गया। जिला अस्पताल में मौत हो गई। सिंधनकलां गांव के मुनुवा (55) कोटार्य की सोमवार दोपहर खेत से लौट रहे थे। रास्ते में गश खाकर गिर गए। वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन

महोबा के कुलपहाड़ निवासी चुन्नालाल (37) सोमवार की दोपहर कबरई जाते समय हथौड़ा गांव के पास लू लगने से अचेत हो गए। स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा में डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के फदाली पुरवा निवासी राधेश्याम (22) रविवार को बिठरिया तालाब के पास भंडारे में गया था। वहां लू से मौत हो गई। सिमौनी गांव निवासी रामदीन (65) सोमवार दोपहर बकरी चरा रहे थे। लू से गश खाकर गिर गए और मौत हो गई। जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मूलचंद्र (80) गांव में घूम रहे थे। लू से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें