फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 रिटायर्ड टीचर सम्मानित

Mon, 18 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सेवानिवृत्त टीचर को चेक सौंपते वित्त एवं लेखाधिकारी और प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में 125 रिटायर्ड टीचरों को सम्मानित किया गया। उन्हें 9.71 करोड़ रुपये के भविष्य निधि के चेक सौंपे गए। शिक्षक नेताओं ने समस्याएं गिनाते हुए सुरक्षा की मांग की। अफसरों ने उन्हें निष्ठा से शिक्षण कार्य करने का संकल्प लेने को कहा। रविवार को मैरिज वाटिका में आयोजित समारोह में मार्च में सेवानिवृत्त हुए 91 टीचरों को सामान्य भविष्य निधि के चेक बांटे गए।
विज्ञापन


33 रिटायर टीचरों को शाल देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि मटौंध में हुई प्रधानाचार्य की हत्या और मुआवजा न मिलने का मामला वह विधानसभा में उठाएंगे। मंडलायुक्त एल. वेंकटेश्वर लू ने कहा कि आदमी की औकात कर्म से है। गुरु एक पद ही नहीं बल्कि अच्छे समाज का निर्माता होता है। गांवों में शिक्षा का महत्व कम है। इसके लिए अभिभावकों को समझाना होगा। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लेने को कहा। जिलाधिकारी योगेश कुमार ने कहा कि उनकी मां प्राइमरी स्कूल की टीचर थीं। वह भी प्राइमरी स्कूल के पढ़े हैं। रोशनी के दीये तभी जलेंगे जब सब मिलकर काम करेंगे।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने शिक्षकों पर हो रहे हमलों का जिक्र करते हुए सुरक्षा की मांग की। महिला टीचर अंजना अवस्थी ने कहा कि दुख होता है जब शिक्षकों को अधिकारी जलील करते हैं। ऐसे में मनोबल गिरता है। समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सपा नेता लाखन सिंह ने भी संबोधित किया। संरक्षक सुघर सिंह समेत संघ पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। बीएसए डा.ओपी त्रिपाठी, डीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी, उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) एसएन त्रिपाठी, वित्त एवं लेखाधिकारी वीके तिवारी, निदेशक केसीएनआईटी आशीष आर्य पनत, प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


समारोह में शिक्षक संघ के जय किशोर दीक्षित, श्यामनारायण, सत्यदेव, शिवेंद्र वाजपेई, रामकिशोर साहू, जय गोपाल, भुवनेंद्र, अवधेश तिवारी, बैजनाथ, राजेंद्र श्रीवास्तव, राकेश सिंह, रामसुफल, सुधीर श्रीमाली, जोगेंदर सिंह, कुलभास्कर, मइयादीन यादव, श्यामलाल यादव, जगनायक, चंद्रशेखर, संतोष सविता, भागवत त्रिपाठी, शशांक शेखर, नरेंद्र सोनी, आसिफ, समीर, आलोक यादव, उदय त्रिपाठी आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विधु त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें