बांदा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व प्रभारी जनपद न्यायाधीश चंद्रपाल द्वितीय के निर्देशन में में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 125 लोगों ने लाभ लिया।
अध्यक्षता प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने की। शिविर में विधिक सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता (सुलह-समझौता), महिला व बाल अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, साइबर अपराध, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार तथा अन्य महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी गई।
इसके साथ ही पीड़ित व जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। जिससे आर्थिक अभाव के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे।
इस अवसर पर प्रभारी जिला जज चंद्रपाल द्वितीय, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण सुनील कुमार यादव, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत विवेक कुमार गुप्ता सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण, जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कुल 125 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।