बांदा। रोजगार मेले में आए युवाओं का कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिया। 281 युवाओं में 123 का चयन हुआ।
तिंदवारी ब्लॉक परिसर में मेले का आयोजन किया गया। जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह व मेले के जिला समन्वयक/आईटीआई प्रिंसिपल प्रदीप अग्निहोत्री ने मेले का शुभारंभ कराया। इसमें ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक, न्यू इरा कॉट्रेक्शन एंड डिजाइन, कॉल्विन सॉल्यूशन प्रा.लि., प्रास इंटरप्राइजेज के कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। चयनित 123 युवाओं को चयन पत्र सौंपे गए।
इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी ओम प्रकाश पांडेय, जिला कौशल प्रबंधक रामबदन पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेंद्र सिंह, बीडीओ प्रकाश प्रसाद, अभिलाष गुप्ता आदि रहे। जिला सेवायोजन अधिकारी ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि 123 युवाओं का चयन हुआ है। वेतनमान आदि की जानकारी दी गई है।