बांदा। थाना क्षेत्र के ग्राम सांडासानी में एक पखवारा पूर्व इब्राहिम के 9 वर्षीय पुत्र अंसार को कुत्ते ने काट लिया था।
स्थानीय अस्पताल में उसे एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाए गए। हालत में सुधार न होने पर उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।