फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में घटे 3921 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा में पिछले साल से इस साल 3921 परीक्षार्थी कम होंगे। इनमें 1345 बालिकाएं और 2576 बालक हैैं। परीक्षा फरवरी में प्रस्तावित हैं। शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा में जिले के 47,629 परीक्षार्थी शामिल थे। इनमें हाईस्कूल के 14,934 बालक व 12,069 बालिकाएं और इंटर में 10,937 बालक व 9689 बालिकाएं थीं। वर्ष 2019 की परीक्षा के लिए अबकी 43,708 आवेदन भरे गए हैं, जो पिछले वर्ष से 3921 कम हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक हिफजुर्रहमान ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष में 2-2 सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकार्डर लगाए जा रहे हैं। सामूहिक नकल वाले परीक्षा केंद्रों को चिह्नित कर निरस्त किया जा रहा है। डीआईओएस ने दावा किया कि इन्हीं सब सख्तियों के चलते आवेदनों में कमी आई है। वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 13,698 छात्र व 11,221 छात्राओं ने आवेदन किए हैं। इंटर में 9597 बालक व 9192 बालिकाओं ने परीक्षा फार्म भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें