फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी खोवा खाने से 12 बीमार, छह गंभीर

Thu, 12 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के शिकार ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। बासी व मिलावटी खोवा खाने से एक दर्जन लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। छह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव के मजरा शुक्लन पुरवा में बुधवार को सुबह फेरी लगाने वाले से खरीदा खोवा खाने के बाद 12 लोगों की हालत बिगड़ गई। पेट में दर्द और उल्टी-दस्त शुरू हो गए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से बीमार अनिल (20) पुत्र मुन्ना, आकाश (3) पुत्र सुनील, शोभा (40) पत्नी मुन्ना, रीता (25) पत्नी सुनील, सरोज (21) पत्नी राजेश, लालमनि (55) पत्नी रामसनेही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार कर रहे डाक्टर विनीत सचान व प्रदीप गुप्ता ने बताया कि दूषित खोवा खाने से सभी को फूड प्वाइजनिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें