चित्रकूट। जिला पंचायत परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 13 महादानियों ने रक्तदान किया। शिविर जिला पंचायत विभाग की तरफ से लगाया गया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत विभाग के अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय से रक्त मिल जाता है। रक्तकोष प्रभारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने ने कहा कि रक्तदान करते समय भयभीत न हो। सभी को रक्तदान करना चाहिए। 18 से 65 वर्ष की आयु के व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। नि:स्वार्थ भावना से रक्तदान करना चाहिए।
रक्तदान करने वालों में जिला पंचायत के इंजीनियर भगत सिंह, पंचानंद वर्मा, सुनील कुमार मिश्रा, कैलाश कुमार चतुर्वेदी, मनोज कुमार पांडेय, दिलीप कुमार, शांति स्वरूप, इंद्रपाल, धीरेंद्र सिंह, राजकुमार खरे, चुनबाद प्रसाद, कविराज ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया। इस मौके पर जिला चिकित्सालय के रक्तकोष विभाग के कर्मचारी अजय सिंह शंकरदीन, प्रमेंद्र सिंह व विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।