बांदा। अतर्रा के ग्राम पंचायत तुर्रा के ग्रामीणों ने डीएम से पशु आश्रय केंद्र में भूसा चारा की व्यवस्था कराने की मांग की है। बताया कि फसलों को अन्ना मवेशियों से बचाने के लिए 15 जनवरी को पशु आश्रय केंद्र खोला गया था, जिसमें 260 पशु आश्रय लिए हैं।
एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी भूसा-चारा की व्यवस्था नहीं की गई है। कई पशु बीमार हैं। इलाज की व्यवस्था नहीं है। मांग की कि पशुओं को चारा और इलाज की व्यवस्था कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में जय प्रकाश, रामगिरी, पूर्व प्रधान रामप्रसाद, रामप्रकाश, प्रकाश, संतोष गौतम शामिल रहे।