बांदा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के लिए आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को चार स्वास्थ्य केंद्रों पर 115 मरीज पहुंचे।
जसपुरा क्षेत्र के तीन नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 65 मरीजों का उपचार किया गया जबकि तिंदवारी में 50 मरीजों ने पंजीकरण कराया। तिंदवारी में सर्दी-जुकाम, बीपी और सांस फूलने की शिकायत वाले मरीज अधिक पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श और दवाएं दीं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा के अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार के निर्देशन में गड़रिया, सिंधनकलां और चंदवारा के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला लगा। गड़रिया में 23, सिंधनकलां में 30 और चंदवारा में 12 मरीजों को उपचार मिला। मेले में गड़रिया में फार्मासिस्ट प्रदीप दीक्षित, सिंधनकलां में प्रदीप सिंह और चंदवारा में महेंद्र सिंह उत्तम मौजूद रहे।
उधर, तिंदवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेले में 50 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार कराया। इनमें बच्चों की संख्या भी काफी रही। मरीजों को जांच के बाद दवाएं दी गईं। इस दौरान डॉ. श्रेयांश, फार्मासिस्ट अजगर खान, सोनू, संतोष सागर, मुन्नीलाल मौजूद रहे।