फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नब्बे फीसदी मतदान कराकर नाम करें रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डीएम हीरालाल ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में अबकी पिछले तमाम चुनावों के रिकार्ड तोड़कर मतदान का ग्राफ 90 फीसदी पहुंचाकर प्रदेश और देश में जिले का नाम रोशन करना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से इसके लिए एक-एक बूथ का जिम्मा लेने का संकल्प लिया। कहा कि इसमें सफलता मिली तो बांदा का नाम गिनीज बुक में दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन


बुधवार को राजा देवी डिग्री कालेज में एडीआर और यूपी इलेक्शन वॉच के संयुक्त तत्वावधान में चुनाव सुधार, युवा संवाद गोष्ठी को संबोधित करते हुए डीएम ने उपरोक्त उद्गार व्यक्त किए। एडीआर और यूपी इलेक्शन वॉच के प्रदेश समन्वयक अनिल शर्मा ने कहा कि मतदाताओं को यह भी नहीं पता कि उनके द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के वेतन और भत्ते कितने हैं?

उन्होंने कहा कि सांसद को पांच करोड़ और विधायकों को दो करोड़ प्रतिवर्ष निधि मिलती है। इसके अलावा बुंदेलखंड विकास निधि से 2.99 करोड़ मिलते हैं। विधायक और सांसद दोनों पदों पर रह चुकने पर दोहरी पेंशन मिलती है। शिक्षकों और राज्य कर्मचारियों व अधिकारियों को पेंशन नहीं दी जा रही। सांसद या विधायक को आजीवन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनावी चंदा के बारे में स्टेट बैंक एक हजार रुपये से एक करोड़ तक के बांड जारी कर रहा है। स्टेट बैंक और रिजर्व बैंक के अलावा इसकी किसी को जानकारी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


बुंदेलखंड कनेक्ट के श्यामजी निगम व सचिन चतुर्वेदी, अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष आनंद सिन्हा, डॉ.रवि चौरसिया, कुलदीप यादव, सत्यम मिश्र, शंकर शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह और संचालन डॉ. सत्यम मिश्र ने किया। छात्राओं ने मतदान प्रेरणा का गीत गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें