बांदा। लाटरी में चयनित किए गए चित्रकूटधाम मंडल के हज यात्रियों को खानकाह इंटर कालेज बांदा में आयोजित कैंप में प्रशिक्षण दिया गया। उनके आवेदन और पैसा जमा करने संबंधी औपचारिकताएं पूरी कराई गईं।
हज यात्रियों ने चेस्ट रिपोर्ट और सीवीसी खून की जांच की पाबंदी पर विरोध जताया। इसे खत्म करने की मांग की। ट्रेनर हाजी गुलाम मुस्तफा ने हज यात्रियों को हज कमेटी की शर्तों और नियमों से अवगत कराया। सैय्यद वाजिद अली, हाजी सुभान अली, हाजी जाहिद अली, हाजी मजहर हुसैन, हाजी अन्नू, हाजी प्यारे, हाजी अनवर अली, हमीद एडवोकेट, आजम, उमर अली, मुर्सलीन आदि मौजूद रहे।