बांदा। ग्रामीण क्षेत्र के 11 कब्रिस्तानों की चहारदीवारी निर्माण के लिए 14 करोड़ 80 हजार खर्च होंगे। इसके लिए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस जल निगम ने निदेशालय को प्रस्ताव भेजा है। 40 कब्रिस्तानों में चहारदीवारी निर्माण को मंजूरी मिली थी। चार वर्षो में 29 कब्रिस्तानों में निर्माण हुआ है।
शेष 11 कब्रिस्तानों के लिए इस्टीमेट के साथ प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें पाराबिहारी गांव में दो कब्रिस्तान के लिए 33,73,665 रुपये, रामपुर के लिए 14,89,670, रीगा के लिए 10,95,346, अतर्रा ग्रामीण में दो कब्रिस्तान के लिए 28,04,085, जखनी के लिए 16,97,486, नरायनपुर के लिए 6,68,161, बहोरवा पुरवा के लिए 10,51,532 व खुरहंड के लिए 19,00,425 का प्रस्ताव अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय को भेजा गया है।
- चार वर्षों में 29 कब्रिस्तानों में निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो