फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नकल करते पकड़े गए 11 परीक्षार्थी निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान गुरुवार को सीताराम समर्पण महाविद्यालय में 11 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। इन सभी परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया। एक परीक्षार्थी काॅपी लेकर कक्ष से बाहर भागते हुए पकड़ा गया। इससे नकलविहीन परीक्षा कराए जाने के दावों पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा के दौरान पहली पाली में 61 पंजीकृत परीक्षार्थियों ने इम्तिहान दिया। दूसरी पाली में 717 परीक्षार्थियों में 16 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान उड़ाकादल ने परीक्षा का औचक निरीक्षण किया तो अफरा-तफरी मच गई। आठ परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। इन सभी की कापी एक ही समय पर हूबहू ओएमआर सीट पर मिली। यह सभी परीक्षार्थी ताकझांक करते हुए मिले। तीसरी पाली में पंजीकृत 765 परीक्षार्थियों में 13 अनुपस्थित रहे।

इस पाली में भी उड़ाका दल ने दो परीक्षार्थियों की एक ही समय पर ओएमआर शीट पर एक ही प्रकार के गोले पाए। यह दोनो भी ताकझांक कर रहे थे। उड़ाकादल के पहुंचने पर एक परीक्षार्थी कक्ष से कॉपी लेकर भागता हुआ पाया गया। गुरुवार को उड़ाकादल ने 11 परीक्षाथर्थियों को नकल करते हुए पकड़ा और उनके खिलाफ रिस्टीकेशन की कार्रवाई की गई। उड़ाका दल में डीसी गुप्ता और रमाकांत द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें