बांदा। तेजरफ्तार के बीच अगला पहिया निकलने से टेंपो गहरी खाईं में पलट गया। उस पर सवार 11 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तिंदवारी पीएचसी में भर्ती कराया। दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार को शाम पपरेंदा से सवारियां भरा टेंपो तिंदवारी आ रहा था। मिरगहनी गांव के पास पहिया पहिया निकल जाने से पलटकर सड़क किनारे खड्ढ में जा गिरा। पपरेंदा निवासी भोला प्रसाद (32) पुत्र भइयालाल, जगमोहन (50) पुत्र रामू, पैलानी निवासी अंजुमन (45) पत्नी रुस्तम खान, मीना (45) पत्नी शिवनरेश सिंह, मुन्नी (42) पत्नी रामसजीवन, जरीना बानो (50) पत्नी हसीब खां व जसपुरा निवासी धनीराम (55) पुत्र रामदेव, नांदादेव (जसपुरा) निवासी बसंत (25) पुत्र रामकृपाल, चंदन पुरवा (भरुआ सुमेरपुर) निवासी अर्चना (25) पत्नी राजेश व उसका आठ वर्षीय पुत्र विपिन (8), सिमौनी निवासी रामबाबू (15) पुत्र रामकिशोर को गंभीर हालत में तिंदवारी पीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉ.विजय विश्वकर्मा ने हालत नाजुक होने पर भोला व जगमोहन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।