फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः तीन निकायों में 11 नामित सदस्यों ने ली शपथ

विज्ञापन
मटौंध में निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाते ईओ। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा/नरैनी/मटौंध। शासन द्वारा स्थानीय निकायों के लिए नामित सदस्यों को बुधवार को शपथ दिलाई गई। अतर्रा में पांच, नरैनी और मटौंध में तीन-तीन सदस्यों ने शपथ ली।
विज्ञापन

अतर्रा नगर पालिका परिषद के नामित सदस्यों को तहसील परिसर के सभागार पर एसडीएम जेपी यादव ने शपथ दिलाई। इनमें द्वारिका लखेरा, राजाराम तिवारी, धीरज वर्मा, अनिल सैनी व प्रेमलता शामिल हैं। पालिका अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त भाऊ, अधिशासी अधिकारी रामसिंह एवं सभासद आदि मौजूद रहे। अब बोर्ड में सदस्यों की संख्या 29 हो गई है। एक सभासद की मृत्यु से स्थान रिक्त है।
नरैनी तहसील में अधिवक्ता संघ सभागार में रामबहोरी कोटार्य (देवी नगर) अशोक कुमार कुशवाहा (राजीव नगर) तथा रजनी देवी (सुभाष नगर) को एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष ओममणि वर्मा सहित ईओ अमर बहादुर सिंह, डॉ. आरसी कुशवाहा, शिवगोपाल गुप्ता, चंद्रदत्त त्रिपाठी, सभासद दिलीप कुमार पांडेय, रविंद्र गौतम, अवधेश कुमार तिवारी, सगीर खां भी मौजूद रहे। संचालन ओम प्रकाश पांडेय ने किया।
विज्ञापन

मटौंध नगर पंचायत में कस्तूरी शुक्ला, बिटोला प्रजापति व प्रभुदयाल को एसडीएम सुरजीत सिंह ने शपथ दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, ईओ विजय बहादुर सिंह सहित साहिल सिंह, सुधीर प्रजापति, सरजू प्रजापति, रणधीर सिंह, रचना देवी, गुरुप्रसाद, रामबाबू, राजेश खंगार, सदा देवी, संदीप, अंकित, दीपक, शहावेंद्र पांडेय, तारिक बाबू, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें