फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 करोड़ की सड़क निर्माण में लेटलतीफी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों के निर्माण पर लगातार दिए जा रहे जोर और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश यहां झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे से जुड़ी बिसंडा-अतर्रा सड़क पर बेअसर नजर आ रहे हैं। करीब 11 करोड़ रुपये लागत की 17 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर कमिश्नर और डीएम के निर्देश पर भी तेजी नहीं आ रही।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण/निर्माण का कार्य आरईएस (पीएमजीएसवाई) द्वारा कराया जा रहा है। अनुबंध के मुताबिक 5 जुलाई 2020 से शुरू हुआ यह काम अगले वर्ष 4 मार्च को खत्म हो जाना चाहिए। लेकिन काम की सुस्त रफ्तार से यह संभव प्रतीत नहीं हो रहा है।
बारिश में सड़क के किनारे की गई खुदाई राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। कई स्थानों पर सड़क में कटानें और दोनों तरफ पानी भरा है। यहां कभी भी हादसे में ग्रामीणों की जान जा सकती है।
विज्ञापन

बताया गया है कि अनुबंध के मुताबिक दो माह में 25 प्रतिशत कार्य हो जाना चाहिए, लेकिन यह आंकड़ा काफी पीछे है। ग्रामीणों ने कहा कि खुदी सड़क में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं। यहां कोई सुरक्षा संबंधी संकेत बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें