फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नौ वर्ष में 1483 करोड़ रुपये के 107 निवेश समझौते, संचालन जल्द

Tue, 24 Mar 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 03 औद्योगिक क्षेत्र में लगा सौर ऊर्जा का प्लांट। संवाद
विज्ञापन
बांदा। नौ साल में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण से जिले को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सीधे जोड़ा गया है। इस अवधि में जिले में 1483.38 करोड़ रुपये के 107 निवेश समझौतों को अंतिम रूप दिया गया है। जिला उद्योग विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर 3739 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


जिले में कुल 107 निवेश समझौतों से 1483.38 करोड़ रुपये का निवेश अपेक्षित है। इन समझौतों से 3739 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इनमें से 70 परियोजनाओं का भूमि पूजन हो चुका है और वे शीघ्र ही संचालित होंगी। इन 70 परियोजनाओं में 995.03 करोड़ रुपये का कुल निवेश होगा, जिससे 2119 लोगों को रोजगार मिलेगा। अब तक 54 परियोजनाएं शुरू हो चुकी हैं। इनमें 563.45 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है और 1590 लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। उप-आयुक्त गुरुदेव रावत ने इसे औद्योगिक विकास में बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के निवेशक भी यहां निवेश में रुचि दिखा रहे हैं।

सौर ऊर्जा में बड़ा निवेश

बुंदेलखंड क्षेत्र में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। बड़ी कंपनियां इस क्षेत्र में लगातार निवेश कर रही हैं। पैलानी क्षेत्र के अलोना गांव में अवाडा ग्रुप ने 350 करोड़ रुपये की लागत से 70 मेगावाट क्षमता का एक सोलर प्लांट स्थापित किया है। सनस्योर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने भी पैलानी के खप्टिहा कला गांव में 62-62 करोड़ रुपये की लागत से 15-15 मेगावाट के दो सौर ऊर्जा प्लांट लगाए हैं।
विज्ञापन




अन्य सौर ऊर्जा परियोजनाएं



इसके अतिरिक्त, बबेरू क्षेत्र में 183.70 करोड़ रुपये की लागत से 35 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किया गया है। रिमझिम इस्पात प्राइवेट लिमिटेड भी नरैनी क्षेत्र के गुढ़ा गांव में एक बड़े सोलर प्लांट की स्थापना कर रही है। इन परियोजनाओं से स्थानीय स्तर पर सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा निवेश हुआ है। यह क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें