फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जा दे दिया, पुस्तकें नहीं दीं इंगलिश मीडियम स्कूलों को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। परिषदीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने की सरकारी मंशा फिलहाल परवान नहीं चढ़ सकी। विभागीय लापरवाही और अव्यवस्थाएं इसमें आड़े आ गई हैं। चित्रकूटधाम मंडल में 138 विद्यालयों को इंग्लिश मीडियम के लिए चिन्हित किया गया है। शिक्षा सत्र शुरू हुए पांच माह बीत गए और अभी तक इन स्कूलों को कोर्स की किताबें भी नहीं उपलब्ध हो पाई हैं। शिक्षक अंग्रेजी पढ़ाने की सिर्फ रस्म अदायगी कर रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने परिषदीय स्कूलों में भी गरीब बच्चों को इंगलिश मीडियम की शिक्षा देने के लिए कुछ चुनिंदा स्कूलों को चिन्हित किया है। इन्हें इंगलिश मीडियम का दर्जा दे दिया गया है। चालू शिक्षा सत्र 2017-18 में चित्रकूटधाम मंडल के प्रत्येक विकास खंड में पांच विद्यालय चिन्हित किए गए हैं। पूरे मंडल में इनकी कुल संख्या 138 है। इन स्कूलों में 15,633 बच्चे अध्ययनरत हैं। तीन माह पूर्व मई में इन स्कूलों में इंग्लिश में दक्ष शिक्षकों को नियुक्त किया जा चुका है। ये वही शिक्षक हैं जिन्होंने विभागीय अंग्रेजी परीक्षा उत्तीर्ण की है। फिलहाल इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई। इसके पीछे कोर्स की किताबें न आना है। शिक्षक पुरानी किताबों से बच्चों को इंगलिश पढ़ाने की औपचारिकता निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल के चयनित अंग्रेजी स्कूल और छात्रसंख्या
जनपद विद्यालय छात्र/छात्राएं
बांदा 40 5278
महोबा 28 3175
चित्रकूट 35 3532
हमीरपुर 35 3648
---------------------------
योग- 138 15,633
---------------

किताबों का मुद्रण शासन स्तर पर होता है। हिंदी माध्यम की 95 फीसदी किताबें स्कूलों में भेजी जा चुकी है। अंग्रेजी माध्यम की किताबें आने का सिलसिला शुरू हो गया है। अंग्रेजी, गणित की किताबें आ गई हैं। जल्द ही अन्य किताबें भी आ जाएंगी। - मनोज कुमार संयुक्त शिक्षा निदेशक (बेसिक), चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।




-परिषदीय स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाने की योजना पर ग्रहण
-चित्रकूटधाम मंडल में चिन्हित हुए हैं 138 परिषदीय स्कूल
- शिक्षा सत्र के पांच माह बाद भी किताबें नदारद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें