बांदा। उप जिलाधिकारी ने बीएलओ और सुपरवाइजरों की बैठक में ईपीओ (वोटरों का अनुपात) रेसियो ज्यादा होने पर नाराजगी जताई। कहा कि यदि 65 फीसदी ज्यादा रेसियो हुआ तो संबंधित कर्मियों का वेतन काटा जाएगा। अनुपस्थित बीएलओ का वेतन काटने का निर्देश दिया।
सदर तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम प्रह्लाद सिंह ने कहा कि जनसंख्या के मुकाबले मतदाताओं का औसत अनुपात 65 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। बीएलओ और सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वार्डों व बूथों में जाकर फिर जांच पड़ताल करें। किसी भी स्थिति में वोटर अनुपात सुधारना होगा।
यदि 65 फीसदी से रेसियो ज्यादा हुआ तो संबंधित सुपरवाइजर व बीएलओ का वेतन काटा जाएगा। आधा दर्जन सुपरवाइजर व बीएलओ के अनुपस्थित रहने पर एसडीएम ने बीएसए को पत्र लिखकर वेतन रोकने को कहा है।
इस दौरान सुपरवाइजर वेद प्रकाश यादव, हबीबउल्ला खां व बीएलओ परवीन, केशकली, ऊषा देवी, मंजुला शुक्ला, विमला देवी, कुलुमनिशा, संध्या शिवहरे, प्रीती गुप्ता, भाष्कर तिवारी, चुन्नीलाल, कांती देवी, दिवाकर पाठक, अंजनी, सुमन गुप्ता आदि रहे।
-वोटरों का अनुपात ज्यादा होने पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो