फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार अति गरीबों का राशन किट से पत्ता साफ

Mon, 04 Apr 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
गरीब परिवारों को हर माह दी जाने वाली राशन किट की जानकारी देते एडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री की सूखा राहत पैकेट योजना में स्थानीय प्रशासन ने 10 हजार से ज्यादा गरीबोें का हक मार दिया है। पहले इन्हें अंत्योदय कार्ड सूची में शामिल कर लिया गया। अब राशन किट बांटने में इन्हें अपात्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जनपद में प्रशासन ने 48,131 अंत्योदय कार्ड जारी किए हैं, लेकिन राशन किट सिर्फ 38,092 को दी जा रही है। 10,039 गरीबों का पत्ता साफ कर दिया गया है। प्रभारी अधिकारी दैवी आपदा/एडीएम का कहना है कि सिर्फ सूखे से प्रभावित गरीबों को पैकेट दिया जा रहा है।

जनपद की सभी पांचों तहसीलों में तमाम छानबीन और सर्वे के बाद राजस्व विभाग और आपूर्ति विभाग ने कुल 48,131 लोगों को अति गरीब श्रेणी में मानते हुए उन्हें अंत्योदय कार्ड जारी कर दिया। इन्हें केंद्र और राज्य सरकारों की कई योजनाओं का लाभ और मामूली कीमत पर राशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घोषणा की थी कि सूखाग्रस्त बुंदेलखंड के सभी अति गरीब अंत्योदय श्रेणी वालों को मुफ्त सूखा राहत पैकेट दिया जाए। लेकिन प्रशासन ने बांदा में मानक और शर्तों का अड़ंगा अड़ाकर 10,039 गरीब परिवारों को योजना से बाहर कर दिया है। अति गरीबों में भी पात्र और अपात्र का पाला खींच दिए जाने पर अति गरीब शासन और प्रशासन को कोस रहे हैं।

उधर, इस बारे में दैवी आपदा प्रभारी और एडीएम दया शंकर पांडेय का कहना है कि केवल उन्हीं अंत्योदय परिवारों को शामिल किया गया है जो सूखे से प्रभावित हैं। लेखपालों से सत्यापन कराए जाने के बाद 10,039 अंत्योदय कार्ड धारकों को अपात्र पाया गया है।

अब यहां सवाल यह खड़ा हो गया है कि अंत्योदय कार्ड धारक अति गरीब होते हैं। उनके पास खेती होती ही नहीं। ऐसे मेें सूखे का सीधा उन पर क्या असर पड़ेगा? आखिर प्रशासन के पास ऐसा कौन सा पैमाना है जिसके जरिए 10 हजार अति गरीबों को सरकारी निवाले से महरूम कर दिया गया।

सपाई झंडे के रंग में सूखा राहत पैकेट
बांदा। पूरी तरह सरकारी पैसे से बांटे जा रहे सूखा राहत पैकेट में सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी के झंडे का रंग सिर चढ़कर बोल रहा है। राशन पैकेट से लेकर सरकारी आमंत्रण पत्र तक को सपा झंडे के रंग में रंग दिया गया है। पैकेट का डिब्बा सपा झंडे वाले लाल और रहे रंग का बनाया गया है।

इसी तरह 5 अप्रैल को जेएन डिग्री कालेज में समाजवादी सूखा राहत सामग्री वितरण समारोह के लिए डीएम योगेश कुमार और एडीएम डीएस पांडेय द्वारा मीडिया सहित अन्य लोगों को भेजा जा रहा आमंत्रण पत्र भी सपा झंडे के रंग में है। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार का मोनो भी छपा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें