फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में 10 लोग घायल

Thu, 06 Oct 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
accident - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग सड़क हादसों में सात बाइक सवारों समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसों में घायल बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी महेश सिंह चंदेल (42) पुत्र रामसजीवन गुरुवार को सुबह बाइक पर आते समय मवई गांव के नजदीक बकरियों के झुंड से टकराकर घायल हो गए।

पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवक घायल महेश के चार हजार रुपये और मोबाइल फोन लेकर चले गए। उधर से गुजर रहे एक अन्य बाइक सवार युवक ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। दूसरी घटना में शहर के नवाब टैंक रोड निवासी मूलचंद्र (52) पुत्र सुखलाल और उसकी पत्नी मालती (47) बाइक पर घर जाते समय बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए। उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के बनसखा गांव निवासी प्रीतम (45) पुत्र सदाशिव बुधवार की रात बाइक पर अतर्रा से गांव लौटते समय मवेशी से टकरा कर घायल हो गया।
विज्ञापन


शहर के बाबा तालाब मोहल्ला निवासी कल्लू (66) पुत्र रम्मा यादव गुरुवार को दोपहर मवेशी चराते समय बाइक से टकराकर जख्मी हो गया। बदौसा थाना क्षेत्र के उतरगांव गांव निवासी बाइक सवार राजेंद्र (26) पुत्र जमुना प्रसाद भी घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में शहर के बंगालीपुरा निवासी धीरेंद्र (23) पुत्र रमई प्रसाद अपनी मां सत्यभामा (50) के साथ गुरुवार को दोपहर बाइक पर तिंदवारी जाते समय कुरसेजा पुलिस चौकी के पास मवेशी से टकरा कर घायल हो गया।

बड़ोखर बुजुर्ग प्रतिनिधि के मुताबिक गुरुवार को शाम साइकिल सवार पड़ुई गांव निवासी रामविशाल (28) पुत्र कल्लू पाल टेंपो की टक्कर से घायल हो गया। भाग रहे टेंपो चालक ने गांव की रन्नो (35) पुत्री शिवनंदन शुक्ला को भी टक्कर मारकर जख्मी कर दिया।

नाराज ग्रामीणों ने जाम लगाने की कोशिश की। क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश व गिरवां थानाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय के समझाने पर ग्रामीण मान गए। चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। रन्नो की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें