फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मेधावी 10 छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नगर पालिका बालिका विद्यालय में हाईस्कूल में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाली 10 छात्राओं को प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। चेयरमैन व ईओ ने कहा कि छात्राओं के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। वह इसे हंसकर निभाती हैं और दो परिवारों का नाम रोशन करती हैं।
विज्ञापन

प्रतिभा सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू और अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने हाईस्कूल की मेधावी छात्रा कुलसुम, फिरदौस जहां, कायनात, सारती सिंह, रिया भारती, राधा, कहकसा, राबिया, शशी कुशवाहा, लीलावती को उपहार व मेडल देकर सम्मानित किया। शिक्षिका लक्ष्मी सिंह व अनुराधा को भी सम्मानित किया गया। जिला प्रबंधक अभिषेक खरे, प्रधानाचार्या सविता साहू व अवधेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें