फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मौत के 10 दिन बाद बेटी ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। मां की मौत के 10 दिन बाद उसकी मासूम बेटी ने भी ननिहाल में दम तोड़ दिया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों की अनदेखी से बीमार मां-बेटी की जान गई।
इंगुवा मऊ (मरका) निवासी जवाहर सिंह की पुत्री पूजा सिंह की शादी लखिया मऊ (औरैया) हुई थी। वह कई महीनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही थी। लगभग एक पखवारा पूर्व भाई रवि पूजा और उसकी 10 माह की पुत्री सृष्टि को मायके लिवा लाया था। चार दिन बाद ही बीमारी के चलते पूजा की मौत हो गई। बीमार सृष्टि का कानपुर में इलाज चल रहा था। मंगलवार को उसने भी दम तोड़ दिया। भाई रवि ससुराल वालों पर अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि सही इलाज न कराने से उसकी बहन और भांजी की मौत हुई।
विज्ञापन

किशोरी व युवती सहित 5 ने जहर खाया
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में किशोरी व युवती समेत पांच ने जहर खा लिया। शहर के छाबी तालाब में मोहिनी ने मंगलवार को दोपहर घर में जहरीला पदार्थ पी लिया। बलखंडी नाका में मयंक और गायत्री नगर में मनीष ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव में हुमैरा व सिकहुला (जसपुरा) गांव में जावेद ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह परिजनों ने गृह कलह और डांट-फटकार बताई है। एक अन्य घटना में सीमावर्ती छतरपुर के बरहा गांव में गया सिंह पुत्र गजोधर सोमवार को शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर में झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन अलाप तापने से झुलसना बता रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन

महिला को सांप ने डसा
अतर्रा। खम्हौरा गांव में राधा पत्नी मनीष मंगलवार को घर में काम कर रही थी। तभी उसे सांप ने डस लिया। झाड़-फूंक से उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें