डीएम को कोविड केयर फंड का चेक सौंपते केसीएनआईटी डायरेक्टर व स्टूडेंट वेलफेयर मैनेजर।
- फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना महामारी से निपटने के लिए कालीचरण निगम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (केसीएनआईटी) व विद्यावती पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अरुण कुमार निगम ने 1.21 लाख की सहायता सीएम कोविड केयर फंड में दी है। शुक्रवार को संस्थान डायरेक्टर टी.रथ और स्टूडेंट वेलफेयर मैनेजर श्यामजी निगम ने चेक डीएम अमित सिंह बंसल को सौंपा। डीआईओएस विनोद कुमार उपस्थित रहे।
उधर, सेंट जेवियर हाईस्कूल के डायरेक्टर/प्रबंधक नवल किशोर चौधरी ने संस्थान की ओर से 75 हजार रूपये का चेक जिलाधिकारी को सौंपा। इसके पूर्व उन्होंने 11 हजार की सहायता राशि प्रधानमंत्री कोविड केयर फंड में दी थी।