फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में 1,31,126 मीट्रिक टन गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट में स्थापित विभिन्न एजेंसियों द्वारा 198 केंद्रों में 31 मई तक कुल 1,31,126.649 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। गेहूं खरीद के अब महज 12 दिन शेष बचे हैं। 15 जून से खरीद बंद हो जाएगी। एजेंसियों में गेहूं बेचने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गेहूं लादकर एजेंसियों में डेरा डाले हैं। चित्रकूटधाम मंडल में 29,765 किसानों ने अपना गेहूं बेचा है। चित्रकूटधाम मंडल में एक अप्रैल से रबी क्रय वर्ष 2021-22 के लिए गेहूं खरीद शुरू की गई थी। लक्ष्य विहीन खरीद में दो माह में बांदा में 47,630.600 मीट्रिक टन, हमीरपुर में 40,350.700, महोबा में 25,626.850 व चित्रकूट में 17,518.499 मीट्रिक टन की खरीद की गई है।
अब खरीद के महज कुछ ही दिन शेष हैं। मंडी समिति परिसर में गेहूं बेचने के लिए किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियां माल से लदे खड़े हैं। विपणन शाखा खरीद केंद्र प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि खरीद के आखिरी दौर में किसान बड़ी संख्या में आ रहे हैं। सभी का गेहूं खरीदा जा रहा है। पॉस मशीन में अंगूठा का निशान लेकर किसानों से खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

31 मई तक हुई गेहूं खरीद
जनपद केंद्र खरीद (मीट्रिक टन) लाभान्वित किसान
बांदा 65 47630.600 10,922
हमीरपुर 53 40350.700 7,805
महोबा 43 25626.850 6,398
चित्रकूट 37 17518.499 4,640
योग- 198 131126.649 29,765
किसानों का 7204.644 लाख भुगतान शेष
चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में 31 मई तक 25897.513 लाख के सापेक्ष 18692.870 लाख रुपये भुगतान किया गया है। शेष भुगतान 7204.644 लाख रुपये शेष है। शेष भुगतान की भी प्रक्रिया तेज की गई है।
नंबर आने पर ही गेहूं बेच पाएंगे
बारिश होने से वह गांव से रास्ता खराब होने से गेहूं बेचने नहीं आ पा रहे थे। ट्रैक्टर में माल लादकर आज पहुंचे हैं। यहां किसानों की लंबी लाइन लगी है। नंबर आने पर ही उनका गेहूं खरीदा जाएगा।
-रामेशवर, कलेक्टर पुरवा, बांदा
रजिस्ट्रेशन रशीद दिखाकर लगाया नंबर
पंद्रह जून से खरीद बंद हो जाएगी। गेहूं लेकर आए हैं। यहां नंबर से गेहूं खरीदा जा रहा है। जो पहले पहुंचा उसका नंबर पहले आएगा। नंबर लगा दिया है। रजिस्ट्रेशन रशीद दिखा दी है।
विज्ञापन

-कमल कुमार यादव, जारी गांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें